मूंग दाल चीला रेसिपी
This post is also available in: English
मूंग दाल चीला पौष्टिक और स्वादिष्ट चीला है जो मूंग दाल से बनाया जाता है।
मैं आपको सादा और भरवां मूंग दाल चीला बनाने की विधि बताऊंगी।
इसे आप सुबह के नाश्ते, लंच और शाम को चाय के साथ खा सकते है। इसे खाने से पेट भी भर जाता है।

मूंग दाल चीला क्या है?
यह एक तरह का चीला है। यह भिगोए हुए मूंग दाल और थोड़े से मसालो से बनाया जाता है और डोसा की तरह तैयार किया जाता है।
जैसा कि मैंने पहले कहा था, आप इसे दो तरह से बना सकते हैं सादा मूंग दाल चीला और भरवां मूंग दाल चीला। मैं आपको दोनों को बनाना दिखाऊंगी।
स्टफिंग के लिए मैंने इसमें पनीर और मटर का इस्तेमाल किया है। आप इसमें किसी भी सब्जी की स्टफिंग का उपयोग कर सकते हैं।
आप चीले के घोल में सीधा कुछ बारीक़ कटी हुई सब्जिया जैसे की टमाटर , प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स आदि डाल के भी बना सकते है। और आप सब्जियों की स्टफ्फिंग भी बना सकते है। इन सभी सब्जियों को पैन में तेल डाल के थोड़ा सा पका ले और थोड़े से मसाले भी डाल दे।
चीले के लिए मूंग दाल का भिगोना
चीला बनाने के लिए आपको मूंग दाल को भिगोना होगा। अगर आप इसे सुबह बनाने जा रहे हैं, तो दाल को रात में भिगो दें। और अगर आप इसे शाम को या बच्चों के लिए लंच में बनाने जा रहे हैं। फिर इसे सुबह भिगो दें।
आप किसी भी तरह की मूंग दाल का उपयोग कर सकते हैं। मैंने बिना छिलके वाली मूंग दाल (धुली हुई दाल ) का इस्तेमाल किया है। अगर आप छिलके वाली मूंग की दाल का इस्तेमाल करगे तो आपका चीला हरे रंग का होगा।
इन चीला को भारत में कुछ जगह पर पुदलस, पोलिस, और पुडा भी कहा जाता है। यह उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, राजस्थान, गुजरात आदि में बहुत प्रसिद्ध है ।

मूंग दाल चीला के स्वास्थ्य लाभ
मूंग दाल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जिनका उल्लेख नीचे किया गया है।
- इसमें बहुत ज्यादा फाइबर होता है
- इसमें प्रोटीन भी बहुत होता है
- ये वजन काम करने में मदद करता है
- इसमें फैट भी बहुत कम होता है
- हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है
- इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर और इसमें कई खनिज जैसे लोहा, कैल्शियम, पोटेशियम भी हैं
आप इसे धनिया पुदीना की चटनी, टमाटर केचप और मीठी इमली की चटनी के साथ खा सकते हैं।
भरवां मूंग दाल चीला रेसिपी
Ingredients
- 1 कप मूंग दाल
- 1 इंच अदरक
- 1 मिर्च
- हरी धनिया
- 1 छोटी चम्मच जीरा
- तेल
- 1 कटोरी उबली मटर
- 100-200 ग्राम पनीर
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच नमक स्वादानुसार
Instructions
चीले के लिए घोल बनाने की विधि
- मूंग दाल को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। भिगोने के बाद उसमें से पानी निकाल दें।
- भिगोए हुए मूंग दाल को ब्लेंडर में डालें और इसमें थोड़ा पानी डालें।
- इसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालें।
- इसे तब तक पीसें जब तक यह एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए। जब आप इसमें पानी डालें, तो इसमें ज्यादा पानी ना डालें। अन्यथा यह समान रूप से नही पिसा होगा। हमें इसके एक बारीक़ पेस्ट की आवश्यकता है।
- इसे एक कटोरे में निकालें।
- इसमें नमक डाल कर मिलाएं।
- अगर यह बहुत गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- इसका घोल इस तरह बनाये जैसा डोसा का घोल होता है।
- इसमें धनिया पत्ती डालें। और मिक्स करे
मूंग दाल चीला के लिए स्टफिंग तैयार करें
- पनीर को कद्दूकस कर लें
- इसमें उबला हुआ मटर, नमक और 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं। और मिक्स करे।
चीले को तवे पर बनाए
- गैस पर तवा गरम करें।
- तवा पर थोड़ा तेल फैलाए। और तवा को टिशू पेपर से साफ करें।
- चमचे से बैटर को तवा पर डालिये। और बैटर को सर्कुलर मोशन में फैलाएं। गैस की आँच धीमी होनी चाहिए।
- चीले के ऊपर और चारों तरफ तेल फैलाएं। और इसे तेज आंच पर पकाएं।
- 1 से 2 मिनट के बाद चीले के किनारे खुद ही तवे को छोड़ देंगे।
- एक बार पकने के बाद इसे पलट दे ।
- इसे दूसरी तरफ से भी पकाए।
- चीला के बीच में पनीर की स्टफिंग रख दीजिए
- इसे मोड़ दे। और इसे प्लेट में निकाल लें।
- अगला चीला बनाने से पहले, हर बार तवा साफ कर ले।