सिरका प्याज बनाने की विधि
This post is also available in: English
सिरका प्याज बनाने की विधि सीखिए आज आप। आपने कई बार रेस्तरां में सिरका प्याज खाया होगा। जोकी आमतौर पर भोजन के साथ परोसा जाता है।
यह उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है। और लगभग सभी रेस्तरां इसे पंजाबी भोजन के साथ देते है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिरका प्याज कैसे बनाते है? अगर नहीं।
फिर आप सही जगह पर हैं। आज हम सिरका प्याज बनाने की विधि सीखेंगे।

सिरका प्याज के बारे में
सिरका प्याज मूल रूप से एक तरह का अचार है। और इसे नमक और सिरका के बनाया जाता है।
इस सिरका प्याज को लोग अक्सर पसंद करते हैं।
वैसे तो, सिरका प्याज भारतीय मानक के अनुसार अचार नहीं है क्योंकि इसमें कोई मसाला नहीं है। लेकिन प्याज को संरक्षित करने के लिए सिरका और नमक का उपयोग किया जाता है और यह उनके स्वाद को बचा के रखता है। सिरका प्याज का नमकीन और खट्टा स्वाद पसंद किया जाता है।
टिप्स
- छोटे लाल प्याज का प्रयोग करें। सफेद प्याज का उपयोग न करें।
- सारे प्याज खाने के बाद भी इसके पानी को फिर से इस्तेमाल कर सकते है। इसमें कुछ और प्याज डालकर।
- यदि संभव हो तो हमेशा इस पकवान को लाल रंग देने के लिए चुकंदर का उपयोग करें।
- आप इसमें हरी मिर्च, अदरक या शालगाम भी डाल सकते हैं।
आप आगे मेरी सलाद की रेसिपी, ब्रोकोली सलाद की रेसिपी भी पढ़ सकते हैं।

सिरका प्याज बनाने की विधि का वीडियो
सिरका प्याज बनाने की विधि
Ingredients
- 15-20 छोटे प्याज
- 1 कप सिरका
- ½ कप पानी
- 3 बड़ा चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच नमक
- आधा चुकुंदर कटा हुआ
- काँच की बोतल
Instructions
- छोटे आकार के प्याज लें। (यदि छोटे प्याज उपलब्ध नहीं हैं, तो बड़े प्याज का उपयोग करें। इसके चार भागो में काट ले)।
- उन्हें छीलें और चाकू का उपयोग करके प्याज पर एक प्लस की तरह चीरा लगा ले।
- एक बड़ा कटोरा लें और उसमें 1 कप सिरका डाले।
- फिर, इसके लिए ½ कप पानी डाले।
- इसमें 3 बड़ा चम्मच चीनी डाले।
- अब, 1 बड़ा चम्मच नमक डाले।
- आधा चुकुंदर को काट के डाले।
- नमक और चीनी को पानी में घोल ले।
- एक बार मिश्रण तैयार हो जाने के बाद, प्याज को इसमें डालेऔर इसे ठीक से मिला ले।
- मिश्रण को एक ग्लास जार या काँच की बोतल में भर लें।
- इसमें सारा पानी और प्याज डालें, ढक्कन बंद करें और इसे पूरे एक दिन रखें रहने दे।
- एक दिन बाद, सिरका प्याज तैयार है।
- यदि प्याज समाप्त हो जाते हैं तो आप कुछ और प्याज डालकर इस मिश्रण का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Notes
सामान्य प्रश्न
सिरका प्याज में डालने से क्या होता है?
सिरका प्याज को संरक्षित करता है। प्याज इसके नमकीन और खट्टे स्वाद को अवशोषित (preserve) करते हैं।
आप सिरका में कितने समय तक प्याज रख सकते हैं?
आप 10-15 दिनों तक सिरके में प्याज रख सकते हैं। लेकिन आपको उन्हें फ्रिज में रखना होगा।
क्या सिरका प्याज का पानी पुन: उपयोग किया जा सकता है?
हाँ, आप सिरका प्याज को फिर से तैयार करने के लिए बचा हुआ पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज की मात्रा के अनुसार आपको थोड़ा नमक डालना है।
सिरका में प्याज कितने समय तक चलते हैं?
प्याज सिरका में 10-15 दिनों तक चल सकते हैं। लेकिन मैं सलाह दूंगी कि इतने ही प्याज डाले जो केवल 2-3 दिनों के लिए पर्याप्त हैं। फिर बचे हुए सिरका पानी का पुन: उपयोग करें और दोबारा सिरका प्याज तैयार करें।