सलाद की रेसिपी
This post is also available in: English
क्या आप स्वस्थ रहना चाहते हैं? इस वेजिटेबल सलाद रेसिपी को जरूर ट्राई करें जो आपको फ्रेश, हल्का और हेल्दी बनाएगी। यह एक शाकाहारी रेसिपी है।
यह एक मिक्स वेजिटेबल सलाद है जिसे ताज़ी सब्जियों के साथ बनाया जाता है।
यह सब्जियों का सलाद गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखेगी। लेकिन आप इसे पूरे साल कभी भी खा सकते हैं।
ताजी सब्जियां इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाती हैं। मैं अपनी डाइट में सलाद की एक प्लेट रोज लेती हूँ ।

सलाद को नाश्ते और दोपहर के भोजन के साथ खाने का सबसे अच्छा समय है। रात के खाने में इसे हो सके तो ना खाए। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के लिए रात में खाना पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। सलाद की तासीर ठंडी होती है। जबकि सुबह और दोपहर में इसे पचाना आसान होता है।
सलाद खाने के फायदे
हमारे लिए सलाद को खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। उनमें से कुछ नीचे लिखे हुए हैं:
- यह फाइबर से भरा होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, कब्ज को रोकने और वजन घटाने में मदद करता है।
- यह शुगर को काम करने, हृदय रोगों को कम करने और कुछ प्रकार के कैंसर आदि को रोकने में मदद करता है।
आप सलाद खाने के फायदे इस साइट पर पढ़ सकते हैं।
सलाद की रेसिपी के लिए हम इसकी ड्रेसिंग अलग से बनाएंगे। यह एक आसान ड्रेसिंग है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी सामग्री आपके घर में मिल जाएगी।
सलाद के प्रकार – आप भी अलग तरीके से अपने सलाद बना सकते हैं
- मैंने सलाद के लिए,खीरा , प्याज, टमाटर, गाजर, चुकंदर जैसी सब्जियां ली है। आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं या अंकुरित मूँग (स्प्राउट्स) भी डाल सकते हैं।
- आप इसमें कुछ सूखे मेवे और बीज जैसे बादाम, काजू, तिल आदि मिला सकते हैं। यह आपका स्वाद और भी बढ़ा देगा और सलाद को और भी पौष्टिक बना देगा।
- आप इसमें ब्रोकोली, कॉर्न, फ्रेंच बीन्स, फूलगोभी आदि डाल सकते हैं। लेकिन आपको उन्हें हल्का सा स्टीम करना होगा।
आप मेरी ब्रोकली सलाद रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर है।
आप अपने घर में सलाद कैसे बनाते हैं? मुझे टिप्पणियों में बताएं।

सलाद की रेसिपी | वेजिटेबल सलाद रेसिपी | ग्रीन सलाद रेसिपीज
Ingredients
- 1 खीरा
- 2 गाजर
- 1 चकुंदर
- 2 प्याज
- सलाद पत्ता lettuce
- 2 टमाटर
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल olive oil
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- थोड़ा धनिया
- 1 नींबू
- पिज्जा मसाला वैकल्पिक
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच नमक
Instructions
सलाद ड्रेसिंग रेसिपी तैयार करें
- जैतून के तेल में हरी मिर्च और कटा हरा धनिया डालें
- इसमें काली मिर्च और नमक डालें।
- अब इसमें ½ छोटी चम्मच पिज़्ज़ा सीज़निंग और ½ नींबू का रस मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिलाएं
सलाद के लिए सब्जियाँ काटना और बनाने की विधि
- सलाद पत्ते को थोड़े बड़े आकर में काट लें
- खीरे को मनचाहे आकार में काट लें।
- टमाटर से बीज निकालें और इसे काट लें।
- प्याज को आधा कर के उसे काट ले।
- गाजर को मनचाहे आकार में काट लें
- चकुंदर को छोटे आकार में काट लें। चकुंदर की कम मात्रा लें अन्यथा आपका सलाद स्वाद में थोड़ा मीठा होगा।
- सभी सब्जियों को एक कटोरे में डालें और अच्छे से मिलाएं
- ड्रेसिंग को उसके ऊपर डाले और अच्छी तरह से मिला ले।
Notes
सलाद की रेसिपी का वीडियो
/